फतेहपुर । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर ने बताया कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु माह-जून 2022 की जिलास्तरीय उद्योग बन्धु समिति की मासिक बैठक 22 जून 2022 को अपराह्न 03:00 बजे कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी ।
