फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने आज अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद फतेहपुर के उद्यान में योग शिविर का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री राजेन्द्र सिंह चतुर्थ की अध्यक्षता में योग गुरू के सहयोग से किया ।


उक्त शिविर का शुभारम्भ प्रातः 06.30 बजे ओम का उच्चारण कर किया गया । उक्त अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश द्वारा शिविर को सम्बोधित करते हुए कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी को योग के द्वारा हराने व निरोगी एवं स्वस्थ जीवन यापन हेतु योग के महत्व को समझाते हुए सभी को नियमित प्रणायाम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
उक्त शिविर में योग गुरू के द्वारा विभिन्न प्रणायामों व योगासनों को करने का सही तरीका सावधानियाॅं व उनसे होने वाले लाभ के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई इसी प्रकार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कारागार में जेल अधीक्षक जिला कारागार फतेहपुर मो0 अकरम की अध्यक्षता में डिप्टी जेलर,पराविधिक स्वयं सेवक,पैनल अधिवक्ता,जेल स्टाफ व अच्छे चाल चलन वाले बन्दियों के साथ योग किया गया ।
