फतेहपुर । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आज विकास खंड असोथर में चिन्हांकन् शिविर आयोजित किया गया । शिविर में 60 दिव्यंगजनो ने प्रतिभाग किया । 15 दिव्यांगजन का दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना था उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र उपस्थित चिकित्सकों की टीम द्वारा निर्गत किया गया । अगला शिविर विकास खंड बहुआ में 27 जून 2022 को आयोजित होना है ।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि
दिव्यांगजन शिविर में अपने साथ आवश्यक अभिलेख –
◆ 40 प्रतिशत से अधिक का विकलांगता का प्रमाण पत्र ।
◆ आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में रु0 46080.00 वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र में रुo 56460,00 वार्षिक तक ) ।
◆ आधार कार्ड ।
◆ जाति प्रमाण पत्र ।
◆ पासपोर्ट साईज 02 फोटो लेकर आयें और संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करे ।
