फतेहपुर । आज इंटरनेशनल एम एस एस ई दिवस 2022 के उपलक्ष में एक दिवसीय रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुरने बताया कि इण्टरनेशल एम०एस०एस० ई० डे-2022 के उपलक्ष्य में आज विशेष उद्यम रजिस्ट्रेशन कैम्प,एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार एम०एस०एम०ई० विकास संस्थान,कानपुर के तत्वाधान में कार्यालय,उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर में किया गया ।

जिसमें जनपद के उद्यमीगण एवं भावी उद्यमी उपस्थित थे । कार्यक्रम में एम०एस०एम०ई० विकास संस्थान,कानपुर के वी०के०वर्मा,संयुक्त निदेशक द्वारा उद्यम पंजीकरण के सम्बन्ध में उपस्थित उद्यमीगणों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी । कार्यक्रम में उपस्थित लघु उद्योग भारती के संयोजक सतेन्द्र सिंह द्वारा उद्यमीगणों से आवाहन किया गया कि जिन उद्यमियों द्वारा अभी तक उद्यम रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वो अपना उद्यम रजिस्ट्रेशन करा लें या जिनका उद्योग आधार मेमोरण्डम है । उन्हें उद्यम रजिस्ट्रेशन में परिवर्तित अतिशीघ्र कर लें । शिविर में उपस्थित उपायुक्त उद्योग अन्जनीश प्रताप सिंह ने उद्योग विभाग में संचालित योजनाओं में व्यापक रूप से प्रकाश डालते हुए उद्योग स्थापना के लिए अपेक्षा की गयी और यह भी आश्वस्त किया गया कि किसी भी उद्यमी को उद्यम पंजीकरण करने में कोई कठिनाई होती है तो उसके निवारण के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर में संपर्क स्थापित किया जा सकता है । शिविर में एस०के० पाण्डेय,सहायक निदेशक एस०के० अग्निहोत्री, सहायक निदेशक,एम०एस०एम०ई० विकास संस्थान कानपुर एवं श्री प्रबल प्रताप सिंह,सहायक आयुक्त उद्योग भी उपस्थित थे । अन्त में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ शिविर का समापन किया गया ।
