कानपुर । साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पड़री लालपुर गांव किनारें स्थित माइनर के पास खेतों में गौ सेवक का शव रक्त रंजित हालत में पड़ा मिला है ।
घटनास्थल से तमंचे के कुछ अवशेष भी पड़े मिले है । सुबह होते ही गांव के लोग अपने खेतों में जब काम के लिए पहुंचे तो वहां पर लोगों ने देखा कि एक शव पड़ा हुआ शव के नजदीक जाने पर ग्रामीणों ने उसकी पहचान की इसके बाद घटना की सूचना उनके परिजनों को दी परिजनों की सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
पड़री गांव निवासी ननखा का 27 वर्षीय मान सिंह उर्फ लालू यादव पड़री लालपुर गांव के किनारे स्थित गौशाले में गौसेवक के पद पर कार्यरत था । बड़े भाई राजन ने बताया कि बीती देर रात घर से खाना खाकर निकला था । बताया कि सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव माइनर किनारें खेतों में पड़ा मिला । परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
गौसेवक की बाइक माइनर के अंदर पड़ी हुई थी । बाइक से लगभग बीस मीटर की दूरी पर माइनर पटरी पर रोड में युवक का माला व तमंचे की बट के टुकड़ो के साथ खून के छींटे पड़े हुए थे । वही पास खेतो में युवक का शव रक्त रंजित हालत में पड़ा हुआ था । शव के पास एक प्लास्टिक की रस्सी पड़ी हुई है । वही खेत मे युवक को खींचने के निशान बने हुए थे ।
ग्रामीणों के मुताबिक युवक की बाइक पर हमलाकर उसे घायल कर दिया गया होगा । उंसके बाद युवक को रस्सी के सहारे खींचकर खेतो में लाया गया है । जहां तमंचे की बट से युवक के सिर पर कई वार कर हत्या कर दी गई ।
मानसिंह उर्फ लालू यादव की शादी फतेहपुर जिले के किशन पुर मंडौली में बडे भाई की साली के साथ तय हुई थी । जिसका तिलक 27 तारीख को होना था वही आठ जुलाई को शादी होनी थी । घर पर जिसकी तैयारियां चल रही थी । जो मातम में तब्दील हो गई ।
