फतेहपुर । जिले में पहली बार JEE (Main) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है ।जिसका दायित्व मलवां स्थित शिवबली सिंह ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल & ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी को दिया गया है ।
संस्थान के मार्केटिंग प्रभारी शोभित गुप्ता ने बताया कि जिले को पहली बार JEE (Main) की परीक्षा केंद्र के रूप में शिवबली सिंह ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल & ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी का चयन किया गया है ।
यह संस्थान के साथ-साथ फतेहपुर के लिए भी हर्ष व गौरव का विषय है ।
प्राचार्य डॉ. गुलज़ार आलम ने बताया कि यह परीक्षा 23 जून से 29 जून तक आयोजित है । परीक्षा का समय सुबह 9 से 12 व अपराह्न 3 से सायं 6 बजे तक है कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा संबंधी सभी प्रावधानों और निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है ।
संस्थान के प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइज के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं । परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु संस्थान एडमिन रोहित कुमार सिंह,आब्जर्वर उत्तम कुमार शुक्ला व सिटी कोऑर्डिनेटर डी.के श्रीवास्तव भी मौजूद रहते हैं । सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा गार्डों की भी व्यवस्था की गई है ।
