बिन्दकी/फतेहपुर । थाना बिन्दकी से माननीय न्यायालय एसीजे (जेडी)/जेएमएम कोर्ट नंबर-4 फतेहपुर से संबंधित केस नंबर 764/19 धारा 138 NIA ACT से संबंधित वारण्टी अभियुक्त नारायण पुत्र गुरुद्दीन प्रसाद निवासी स्टेट बैंक के सामने वाली गली ललौली रोड कस्बा व थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर को उपनिरीक्षक श्री सुमित नारायण तिवारी द्वारा गिरफ्तार कर वास्ते पेश करने न्यायालय फतेहपुर रवाना किया गया ।
इसी क्रम में थाना बिन्दकी से अंर्तगत धारा 151/107/116 सीआरपीसी से संबंधित अभियुक्तगण दिनेश पुत्र राम दुलारे उम्र करीब 50 वर्ष,नीसू पुत्र दिनेश उम्र करीब 24 वर्ष व रवी पुत्र दिनेश उम्र करीब 19 वर्ष निवासी गण मोहल्ला पैगम्बरपुर कस्बा व थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर को उपनिरीक्षक सुमित नारायण तिवारी द्वारा गिरफ्तार कर वास्ते पेश करने न्यायालय कोर्ट बिन्दकी रवाना किया गया ।
