कानपुर । नरवल तहसील के सेमरझाल गांव में फायर स्टेशन आफिस का निर्माण कार्य किया जा रहा है ।

आज मंगलवार को एडीजी आवास ने सेमरझाल में निर्माणाधीन फायर स्टेशन आफिस का निरीक्षण किया । अपर पुलिस महानिदेशक आवास का एसपी आउटर ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया ।
औचक निरीक्षण के समापन से पहले एडीजी आवास ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में बराबर निगाह बनाए रखें और कहीं कोई गड़बड़ी महसूस होने पर तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दें । उन्होंने फायर अधिकारियों और कर्मियों को कई बिंदुओं पर जागरूक रहने को कहा । डी प्रकाश पुलिस आवास निगम उत्तर प्रदेश ने एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग,अग्निशमन कार्यालय,वाचरूम,बैरक का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्तालाप किया । कर्मियों की समस्याएं सुनीं । उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए ।
फायर स्टेशन ऑफिस के निरीक्षण के दौरान डी प्रकाश अपर पुलिस महानिदेशक आवास,तेज स्वरूप सिंह एसपी आउटर कानपुर नगर,एमपी सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी,रामबाबू इंस्पेक्टर नरवल,के के सिंह प्रभारी फायर स्टेशन जाजमऊ चकेरी,बीपी सिंह फायर मैन सहित समस्त पुलिस बल मौज उपस्थित रहे ।
