फतेहपुर । मण्डलीय खरीफ गोष्ठी-2022 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी ।
उन्होंने उप कृषि निदेशक,अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियंता नलकूप,अधिशाषी अभियंता सिंचाई,जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि अपने विभाग से सम्बंधित संचालित योजनाओं में किये गए कार्यो की सूची बनाकर मुख्य विकास अधिकारी को आज ही प्राप्त करा दे ।
उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार नहर चलाकर टेल तक पानी पहुचाया जाए ।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्यप्रकाश,अधीक्षण अभियंता विद्युत श्री राकेश पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी श्री ब्रजेश सिंह,उपकृषि निदेशक श्री राममिलन सिंह परिहार,जिला उद्यान अधिकारी श्री श्याम सिंह यादव,एआर को-ऑपरेटिव, अधिशाषी अभियंता नलकूप,सिंचाई सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
