फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार व प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के मिशन रोजगार संकल्प को साकार करते हुए जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं कुशल श्रमिकों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर व संगम प्रा0 आई0टी0आई0 लखनऊ बाईपास फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज संगम प्रा0 आई0टी0आई0 लखनऊ बाईपास,फतेहपुर परिसर में रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
रोजगार मेला में लगभग 300 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिसमें प्रदेश स्तर लिंकमैन पावर सोल्यू०, मोहाली पंजाब द्वारा 22,कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू,अहमदाबाद द्वारा 31,पुखराज हेल्थकेयर,कानपुर द्वारा 20 एवं ब्राइट फ्यूचर द्वारा 33,इस प्रकार कुल 106 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 15000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम डा० नरेश कुमार,प्रधानाचार्य आई0टी0आई0, श्री शशॉक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय,फतेहपुर,श्री विनय द्विवेदी,प्रबंधक संगम आईटीआई, के दिशा निर्देशन में साक्षात्कार का आयोजन कर चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रोहित मिश्रा,श्री अमित मिश्रा,श्री कृष्ण गोपाल,श्री धनेश चन्द्रा,श्री नवल किशोर, श्री राधा कृष्ण तिवारी,मो० जमीर एवं श्री संदीप का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
