फतेहपुर । जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि वि०ख० भिटौरा में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शिविर/कैम्प आयोजित किया गया । जिसमें 15 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस शिविर में 07 दिव्यांगजन का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए ।
तत्क्रम में यह भी अवगत कराना है कि विभाग द्वारा वि०ख० – देवमयी में शिविर/कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है । इस शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा निम्न अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है । जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके ।
