कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का मामला है जहां अधेड़ ने एक के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद मासूम की हालत बिगड़ गई आनन-फानन में मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मासूम को डॉक्टरी परीक्षण के लिए मेडिकल कराकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपने रिश्तेदार के यहां चले गए थे घर में 6 वर्ष की बेटी थी । धीरज सोनकर पुत्र स्व मिस्त्री लाल सोनकर 40 वर्षीय गांव के ही पड़ोसी रामसुमेर यादव के यहां नौकर है । कल मंगलवार की दोपहर को उनकी बेटी को गांव के बाहर आम खिलाने के बहाने ले गया और रामसुमेर यादव के ट्यूबबेल में घटना को अंजाम दिया । ग्रामीणों की जानकारी के बाद वह लोग घर आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी । वही एसपी आउटर कानपुर नगर तेज स्वरूप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महाराजपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह राठौर द्वारा अवगत कराया गया कि घटना 28 जून मंगलवार को समय करीब दोपहर 2 बजे की है । प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपित को हिरासत में लिया गया है । जांचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी ।
