कानपुर । महराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाथी गांव का एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना महाराजपुर के सरसौल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाथीगांव रेलवे लाइन में एक की युवक ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई ।
मृतक युवक के पड़ोसियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते राजकुमार कुशवाहा ने ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त की । मृतक युवक जेसीबी चालक था ।
वहीं उन्होंने बताया कि युवक पड़ोस के गांव की एक लड़की से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था । कल रात करीब 8 बजे उसी लड़की से बात करते हुए हाथीगांव स्थित रेलवे लाइन के किनारे गया था ।
वही सरसौल चौकी इंचार्ज पवन कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक का नाम राजकुमार कुशवाहा पुत्र पूर्वीदीन कुशवाहा 27 निवासी हाथीगांव ट्रेन की चपेट में आने से मौत गई ।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हालांकि घटनास्थल पर मिले साक्ष्य व परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।
