फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमैनिटी के एक्टिव मेंबर ने 15 वर्षीय लड़की को रक्तदान कर जीवनदान दिया । एमरजेंसी केस में खुशी पुत्री स्व संजय सिंह निवासी ग्राम कुसुम्भी पोस्ट कुसुम्भी जिला फतेहपुर है मरीज खुशी जिला अस्पताल फतेहपुर में एडमिट है मरीज को ब्लड की कमी है जिस कारण डॉक्टर ने मरीज को तुरंत के ए नेगेटिव ब्लड की अवश्यकता बताई अटेंडर ब्लड देने में सक्षम थे ।लेकिन मरीज के परिवार में किसी का ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव नही था जिस कारण मरीज के अटेंडर काफी परेशान थे तभी मरीज के अटेंडर मरीज के मामा सत्यम का फोन सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम के पास आया तुरंत मरीज की परेशानी बताई सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम द्वारा केस वेरीफाई किया गया और तुरंत केस सर्व फ़ॉर ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला ग्रुप में केस पड़ते ही जयराम नगर निवासी मनीष रक्तदान के लिए तैयार हो गए और जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुच कर अपना नौवा रक्तदान किया और मरीज के अटेंडर उनके मामा को एक यूनिट ए नेगेटिव ब्लड उपलब्ध करवाया ।

टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के अटेंडर सत्यम ने भी अपना रक्तदान कर अपना कार्ड सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम को जमा करवाया जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके ।
टीम से गुरमीत सिंह,नंदन,प्रेम पटेल व ब्लड बैंक से अशोक शुक्ला,बृजेश,कमला प्रसाद,अजय उपस्थित रहे ।
