फतेहपुर । जिला उद्यान अधिकारी फतेहपुर श्री श्याम सिंह ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 04 से 07 जुलाई 2022 तक अवध शिल्प ग्राम अवध विहार योजना,सेक्टर -9 अमर शहीद पथ,लखनऊ में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।
उद्यान विभाग की ओर से जनपद के आम बागवानों को उक्त आम महोत्सव स्थल में प्रतिभाग किया जाना है । जिसमें बागवान व क्रेता आम बिक्री हेतु अपना स्टाल भी साथ में आकर्षक पैकिंग में लाकर विक्रय कर सकते है ।
जनपद में दशहरी, चौसा,फजली, लंगडा प्रजाति के आम का उत्पादन अधिक होता है ।
लगभग 250 हे0 क्षेत्रफल में आम का उत्पाद जनपद फतेहपुर के मुख्यतः हसवा,अमौली,तेलियानी,ऐराया,विजयीपुर, खजूहा, बहुआ,मलवा विकास खण्ड में किया जा रहा है । जिसमें औसतन 750-800 टन का उत्पादन किया जा रहा है । इस वर्ष आम उत्पादकों के अनुसार मार्च अप्रैल में तापमान अधिक होने के कारण 30-35 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है । जिससे आम के व्यवसाय प्रभावित हुआ है । आम महोत्सव में उत्कृष्ट कोटि के आम प्रदर्शन की प्रतिस्पर्धा होगी जिसमें अच्छे आम उत्पादकों को पुरस्कृत भी किया जायेगा । आम महोत्सव में कृषक जिनके पास 01 हे० क्षेत्रफल का आम का बाग हो जिसमें नवीनतम आम की प्रजातियों का समावेश हो,आम की तुड़ाई उपरान्त प्रबन्धन उचित ढंग व तकनीकी विधि से किया जा रहा हो,नवीनतम शस्य कियाओं एवं सिंचाई पद्धति का उपयोग कर रहा हो,बैकवर्ड-फारवर्ड लिकेज के साथ मार्केटिंग करने वाले जनपद के इच्छुक कृषक उक्त महोत्सव में प्रतिभाग कर सकते है ।
