फतेहपुर । जिला प्रबोशन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा “मिशन शक्ति” 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीडन की रोकथाम महिलाओं को स्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि माह जुलाई के प्रथम बुधवार 06 जून 2022 को जागरूकता शिविर का आयोजन एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
उक्त क्रम में श्रीमती अनीता सचान सदस्या उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा 06 जुलाई 2022 को प्रातः 10:00 बजे पी0डब्ल्यू०डी० के निरीक्षण भवन फतेहपुर में मानव आयोग में लम्बित प्रकरण की स्थलीय जनसुनवायी तथा आयोग में लम्बित महिला उत्पीड़न मामलों के प्रशासनिक /पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हेतु आ रही है तथा इसके साथ ही जनपद की महिलाये अपने उत्पीडन सम्बन्धी प्रार्थना पत्र दो प्रतियों में फोटों चिपकाकर व पहचान पत्र की छायाप्रति सलग्न कर मा० सदस्या को सौंप पर अपनी समस्याओं के बारे में व्यापक रूप से विचार विमर्श कर सकती है ।
