बिन्दकी/फतेहपुर । सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन पंडित सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज बिन्दकी में आयोजित हुआ । जिसमें एडीएम विनय कुमार पाठक,उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ ।
एडीएम विनय कुमार पाठक ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी फरियादियों की समस्याओं का निराकरण समय से करें । जिससे बार बार उन्हें चक्कर न काटना पड़े ।
उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने कहा कि सभी छोटी बड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करना होगा ।
इस मौके पर कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुई । जिसमें राजस्व की 79,पुलिस की 21,विकास की 07,समाज की 02 व अन्य 24 शिकायतों में 13 का मौके पर ही निस्तारण किया गया । शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया ।
तहसील समाधान दिवस में एसडीएम विनय कुमार पाठक,उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी परशुराम त्रिपाठी, तहसीलदार शशि भूषण मिश्र,नायब तहसीलदार रवि प्रजापति ,क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) डॉ० मनोज कुमार उत्तम, खंड विकास अधिकारी मलवां पारुल कटियार,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव,अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप सिंह,समस्त राजस्व निरीक्षक,शिक्षा विभाग के अलावा आदि विभाग मौजूद रहे ।
