फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर श्री संतोष राय के दिशा निर्देशन में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत 03 जुलाई 2022 दिन रविवार को समय 10.00 बजे जनपद न्यायालय फतेहपुर में आयोजन किया जा रहा है ।
समस्त सम्मानित अधिवक्तागण,फाइनेन्स कम्पनी एवं बकायादारों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कल 03 जुलाई 2022 को सम्बन्धित न्यायालय में आकर अपने मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के निष्पादन वाद को निस्तारण करा कर विशेष लोक अदालत का लाभ उठाये, साथ ही सभी पराविधिक स्वयं सेवक एवं पैनल अधिवक्ताओं कोे मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के निष्पादन वाद को निस्तारण किये जाने हेतु आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देश दिया गया ।
आज ग्राम जमालपुर मवईया भिटौरा रोड़ में स्थिति वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में साफ-सफाई व्यवस्था सही पाया गया । वृद्धा आश्रम में बने रसोईघर,भण्डारगृह आदि का निरीक्षण किया गया साथ ही पंजीकरण रजिस्टर का अद्यतन किया गया । वृद्धजनो का भोजन मीनू के अनुसार पाया गया ।
समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वृद्धजनो की समस्याओ को समय-समय पर जाकर निराकरण करना सुनिश्चित करे ।
