कानपुर । थाना सजेती के मवई भच्छन में दो साल पहले हुए शराब कांड के एक और आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है । अभियुक्त पर एसपी आउटर द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।
वर्ष 2020 में हुई घटना में जहरीली शराब पीकर दो लोगों की मौत और छह लोग बीमार हो गए थे । इस घटना में थाना सजेती पुलिस द्वारा थाना सजेती पर पंजीकृत
1 – मु.अ.सं. 81/20 धारा 271/272/304/420 भादवि व 60ए आबकारी अधिनियम ।
2 – मु.अ.सं. 82/20 धारा 271/272/304/420 भादवि व 60ए आबकारी अधिनियम ।
3 – मु.अ.सं. 98/20 धारा 271/272 भादवि व 60ए आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया था ।
मुकदमें में नामित वांछित/पाँच हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सतीश कुमार उर्फ गोलू तिवारी पुत्र प्रेम कुमार उर्फ कमल कुमार निवासी ग्राम पेलावर थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 26 वर्ष घटना के बाद से ही फरार चल रहा था ।
लंबे समय से गंभीर घटना के आरोपी के फरार होने पर एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे । इसके बाद एक्शन मोड में आई पुलिस ने शुक्रवार को सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करके थाना राजपुर के पास रजनीकान्त ढाबा कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया है ।
यह है आरोप अभियुक्त सतीश कुमार उर्फ गोलू तिवारी उपरोक्त करीव दो वर्ष पूर्व ग्राम मवईभच्छन थाना सजेती में हुये जहरीली शराब काण्ड में शामिल रहा । वर्ष 2020 में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा निर्मित जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मृत्यु हो गई थी व छः व्यक्ति बीमार हो गये थे । अभियुक्त दो वर्ष से वांछित चल रहा था । गोलू पर पाँच हजार का इनाम घोषित किया गया था ।
सीओ घाटमपुर (सुशील कुमार दुबे) ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है । जो जहरीली शराब विक्रय व निर्मित करता है । अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह यादव, उ0नि0 शिवकरन वर्मा,उ0नि0 अमित कुमार फौजदार,हे0का0 दिलीप कुमार,का0 रणवीर सिंह शमिल रहे ।
