फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री संतोष राय के दिशा निर्देशन में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए आज को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया ।

उक्त विशेष लोक अदालत शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के कर कमलो द्वारा माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
श्री राजेन्द्र सिंह चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
श्री प्रथ्वी पाल यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री मो0 अहमद खाॅन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
श्री विनोद कुमार चैरसिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री रविकान्त द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
श्री जुनैद मुजफ्फर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
श्री विनय तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
श्री अनुभव द्विवेदी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
श्रीमती नित्या पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर एवं श्री विनय पाठक अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) फतेहपुर उपस्थित रहे ।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री संतोष राय के कुशल नेतृत्व में विशेष लोक अदालत का संचालन किया गया एवं महोदय द्वारा सम्बोधित किया गया कि विशेष लोक अदालत में मध्यस्थता(आरबीट्रेशन) के निष्पादन वादों का निस्तारण सुलह समझौता/संस्वीकृति के आधार पर किया जाता है । सभी न्यायिक अधिकारियों (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) को नियमानुसार कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा आरबीट्रेशन के वादों का निस्तारण के निर्देश दिये गए । पचास हजार से कम के वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया गया ।
उपरोक्त विशेष लोक अदालत में श्री संतोष राय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री राजेन्द्र सिंह-चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न. 01 द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री पृथ्वी पाल यादव अनन्य विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम फतेहपुर द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया ।
श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न0 03 द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री मोहम्मद अहमद खान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनन्य न्यायालय पाक्सो एक्ट द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री रविकान्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट न0 01 द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री विनय तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न0 02 द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री अनुभव द्विवेदी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट न. 02 द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट न0 02 द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया । उक्त विशेष लोक अदालत में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के कुल 11 वादों का निस्तारण किया गया ।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,श्री संतोष राय द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण,अधिवक्ताओं,जिला बार एसोसिएशन,फतेहपुर के अध्यक्ष,समस्त पदाधिकारियों एवम मीडियाकर्मियों को विशेष लोक अदालत को सफल बनाने एवम सहयोग करने हेतु हार्दिक अभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
