कानपुर । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की कानपुर नगर,कानपुर देहात सहित अन्य जिलों की कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है ।
यह जानकारी जीनियस प्रेस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार खरे ने दी । गिरीश खरे ने बताया कि सभी जिलों की कमेटी प्रदेश प्रभारी डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी व प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना की देखरेख में गठित की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि कार्यालय का स्थान परिवर्तन व फॉर्म में कुछ नए नियमों को जोड़े जाने के कारण नए फॉर्म 1 नए लेटर पैड भी छपेंगे पहले के फॉर्म व लेटर पैड रद्द माने जाएंगे । गिरीश खरे ने कहा कि प्रदेश प्रभारी डॉ कृष्ण मोहन त्रिपाठी के हस्ताक्षर के बिना कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिलों व नगर के जो पत्रकार समाजसेवी,वकील डॉक्टर,शिक्षक,आईएएस व आईपीएस जो रिटायर हो चुके हैं वह संरक्षक के तौर पर हमारी एसोसिएशन से जुड़ने के लिए प्रदेश प्रभारी डॉ० कृष्ण मोहन त्रिपाठी के मोबाइल नंबर 8318857639 तथा प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना के मोबाइल नंबर 9415040235 पर संपर्क कर संस्था से जुड़े सकते हैं ।
गिरीश खरे ने कहा कि प्रदेश व नगर एवं जिलों से जो लोग जुड़ना चाहते हैं वह 300 रूपये सदस्यता शुल्क देकर संस्था से जुड़ सकते हैं ।
बिना सदस्यता शुल्क के कोई भी पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा ।
