कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धमना में एक युवक ने बुजुर्ग की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया ।
घटना की सूचना मिलते ही घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में ले लिया वहीं महाराज पुर पुलिस ने घटना के चंद घंटों बाद फरार आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रात्रि करीब 11 बजे महाराज पुर पुलिस को सूचना मिली धमना गांव निवासी राम किशन कुशवाहा 80 वर्षीय को उनके नाती राहुल कुशवाहा 25 वर्षीय ने डंडे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया । मरणासन्न की अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में बुजुर्ग के उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिय वही पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी युवक बचपन से ही अपने नानी के घर में रह रहा था ।क्षेत्राधिकारी सदर संग्राम सिंह ने बताया कि धमना गांव में करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग को उसके नाती ने डंडे से सिर में वार कर दिया जिससे बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आ गई उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई । पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है । सूचना पर पकड़े गए आरोपी नाती से पूछताछ जारी है हत्या का कारण अभी स्पष्ठ नही हो पाया है । युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है । वहीं बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
