कानपुर । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार खरे,प्रदेश प्रभारी डॉ० कृष्ण मोहन त्रिपाठी,महामंत्री कुलदीप सक्सेना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता,उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला,प्रदेश सचिव रविंद्र त्रिपाठी,कीर्ति कुमार शुक्ला व सुरेश चौरसिया, प्रवक्ता डॉ उदय कबीर,लखनऊ मंडल अध्यक्ष पी एन शर्मा, संगठन मंत्री आशीष मिश्रा व विधि सलाहकार पदम चंद्र गुप्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री से 60 वर्ष के ऊपर के सभी बुजुर्ग पुरुषों , महिलाओं व मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पूर्व की भांति यात्रा के समय छूट दिए जाने तथा उनके लिए नीचे की सीट आरक्षित किए जाने की मांग की है जैसा कि पूर्व की सरकारों में होता रहा है ।
प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे ने गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी रेल यात्रा करते समय टिकट में छूट दिए जाने की मांग की है ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है सबका साथ,सबका विश्ववास,सबका विकास का नारा है हम पत्रकार गण उनके साथ हैं अत: बुजुर्गों व पत्रकारों की समस्याओं का ध्यान रखते हुए इन लोगों को छूट दी जाए । गिरीश खरे ने लखनऊ कानपुर के बीच पैसेंजर व मेमू ट्रेनों काे पुनः चालू किए जाने की भी केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की है ।
