– बावन इमली शहीद स्मारक तथा महरहा गांव में विशेष सचिव ने किया गया पौधरोपण ।
बिन्दकी/फतेहपुर । आज सोमवार को औद्योगिक विकास विभाग की विशेष सचिव तथा पौधरोपण के जनपद फतेहपुर की नोडल अधिकारी सुजाता शर्मा ने बावन इमली शहीद स्मारक तथा मलवा ब्लाक के महरहा गांव में पौधरोपण किया । इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को पौधे दीजिए और आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी सेवा रक्षा कर उसे बड़ा भी करना चाहिए ताकि पर्यावरण हरा भरा होने के साथ संतुलित बना रहे ।
औद्योगिक विकास विभाग की विशेष सचिव सुजाता शर्मा मलवा ब्लाक क्षेत्र के महरहा गांव में पहुंची और पौधरोपण किया ।
इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कई महिलाओं को पौधे भी प्रदान किए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए और सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं चाहिए बल्कि उनकी रक्षा कर उनकी सिंचाई करके उन्हें बड़ा करने का काम करना चाहिए ताकि पर्यावरण हरा भरा रह सके और संतुलित रह सके जिससे लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन आसानी से उपलब्ध हो सके वह बिन्दकी खजुहा रोड स्थित बावन इमली शहीद स्मारक भी पहुंची और वहां अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पौधरोपण भी किया और मौजूद वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अधिक से अधिक पौधरोपण कराने का काम करें ।
इस मौके पर डीएफओ रामानुज त्रिपाठी,एसडीएम अंजू वर्मा, तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा,फॉरेस्ट रेंजर रामसुख सिंह पटेल ,वन दरोगा श्रवण कुमार शुक्ला,वन दरोगा रविंद्र कुमार तथा विवेक कुमार के अलावा महरहा गांव के प्रधान प्रतिनिधि रजत शुक्ला,समाजसेवी आनंद प्रकाश तिवारी,चंद्र प्रकाश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी,सेवक शुक्ला,जयप्रकाश नारायण तिवारी,सोम दत्त तिवारी,श्याम,विजय कुमार तिवारी व रामकुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
