फतेहपुर । शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/सचिव अव स्थापना एवं औद्योगिक विकास ,एमडी पिकप,श्रीमती सुजाता शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम प्रधानो से जूम बैठक की ।
उन्होंने ग्राम प्रधानो से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण महाभियान को जन आन्दोलन का रूप देते हुए लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करके वृक्षरोपण कराये ताकि जनपद में वृक्षारोपण अभियान को महाभियान का रूप दिया जा सके ।
वृक्षारोपण अभियान में वृक्षारोपण करने के साथ ही उसकी सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी मिल-जुलकर प्रयास किया जाए । साथ ही जिओ टैगिंग फ़ोटो ग्राफ्स के साथ करे ।
जनपद की “मेरा आंगन मेरा पेड़” की थीम को पर्यावरण दिवस में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराये । अभियान को सफल बनाने के ग्राम स्तर में बैठक कर ले । चिह्नित सार्वजनिक स्थलों में अधिक वृक्षारोपण कराया जाय ।
वृक्षारोपण के तैयारियो के संबंध में पौधों की उपलब्धता की जानकारी किया और कहा कि यदि पौधे नहीं है तो आज शाम उठान करा लें । जहाँ पर गड्ढे नही खोदे गये है उनको खुदवा ले ।
अभियान को वृहद रूप देने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं,स्वयंसेवी संगठनों,जनप्रतिनिधियों,एफ0पीओ0 आदि को शामिल करके वृहद वृक्षारोपण कराये ।
जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर जनपद को 35 लाख पौधे लगवाने का लक्ष्य है ।
जनपद में “मेरा आँगन,मेरा पेड़” की थीम पर वृहद वृक्षा रोपण कार्यक्रम को आपस मे सहयोग करके अभियान को सफल बनाये ।
वृक्षारोपण लगाये गये पौधों का संरक्षण भी किया जाए, के लिए ग्राम प्रधान अपने ग्राम स्तर पर आगनबाड़ी,रोजगार सेवक,पंचायत सहायक के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनायें । यदि वृक्षारोपण अभियान में पौधे शेष बच जाते है तो उन पौधो की नजदीकी नर्सरी में रखवाकर नर्सरी तैयार कर ले ताकि ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश, वनाधिकारी श्री रामानुज त्रिपाठी,जिला कृषि अधिकारी श्री ब्रजेश सिंह,डीएसटीओ श्री जोगेंद्र सिंह यादव,सहायक श्रमा युक्त श्री सुमित कुमार,डीसी मनरेगा अशोक कुमार गुप्ता,जिला पंचायत राज अधिकारी उदय राज सिंह उपस्थित रहे ।
