फतेहपुर । विकास गुप्ता विधायक अयाहशाह और एसडीएम सदर नंद प्रकाश मौर्य द्वारा आकाशीय बिजली से मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया गया ।
विगत 28 जून 2022 को सदर तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ागांव में आकाशीय विद्युत से प्रियंका पुत्री रामानंद उम्र 10 वर्ष व शिवदत्त पुत्र दादू उम्र 43 वर्ष की मृत्यु हो गई थी ।
ग्राम वाहिदपुर में 29 जून 2022 को आकाशीय विद्युत से गोरेलाल पुत्र रामकुमार उम्र 42 वर्ष व सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय गोरेलाल 40 वर्ष वाहिदपुर की मृत्यु हो गई थी ।
उक्त सभी चारों मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा मोचन निधि के अंर्तगत आकाशीय विद्युत से असमय मृत्यु हेतु अहैतुक सहायता राशि 4 लाख रुपए दिया जा चुका है ।
