फतेहपुर । जनपद की नोडल अधिकारी श्रीमती सुजाता शर्मा सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास एम0डी0 पिकप द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों से वृहद पौध रोपण की कार्ययोजना की समीक्षा गांधीसभागार में की गयी । जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों से विभाग वार विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी को अवगत कराया गया कि जनपद में वृक्षारोपण हेतु वन विभाग को 4.52 लाख व अन्य विभागों को 38.02 लाख कुल 49.54 लाख का लक्ष्य आवंटित है ।
जनपद में वृक्षारोपण 03 फेज 05 जुलाई 2022,06 जुलाई 2022 एवं 07 जुलाई 2022 में किया जा रहा है ।
15 अगस्त 2022 को वृहद वृक्षारोपण पूर्ण कर शत प्रतिशत किया जाएगा ।
नोडल अधिकारी महोदया द्वारा निर्देष दिये गये कि वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एन0जी0ओ0, युवाओं एवं एन0सी0सी0 कैडेट्स आदि को सम्मिलित किया जाए एवं नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों से गूगल मीट द्वारा संवाद किया गया । नोडल अधिकारी महोदया द्वारा ग्राम प्रधानों को अवगत कराया गया कि शासन की मंषा के अनुरूप वृक्षारोपण महाभियान को जन आन्दोलन का रूप देते हुए लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करें ।
साथ ही रोपित किये गये पौधों की जियोटैगिंग फोटोग्राफ्स के साथ करें । जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे जी द्वारा जनपद में “मेरा आंगन मेरा पेड़” की थीम पर वृहद वृक्षारोपण हेतु आपस में सहयोग कर अभियान को सफल बनाये जाने हेतु प्रेरित किया गया । वृक्षारोरण के दौरान लगाये गये पौधों के संरक्षण हेतु ग्राम प्रधान द्वारा अपने स्तर से आंगनवाड़ी कार्यकत्री,रोजगार सेवक, पंचायत सहायक के साथ बैठक कर लें और अभियान को सफल बनाने में सहायोग प्रदान करें ।
