फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे अवैध देशी व अपमिश्रित शराब के निष्कर्षण और बिक्री तथा परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के अंतर्गत थाना बकेवर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी बिंदकी परशुराम त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में आज आबकारी टीम के साथ दबिश देकर कंजरडेरा मजरे बेता में शराब की भट्ठियां संचालित में शराब बनाने के उपकरण 1010 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व 24 छोटे-बड़े प्लास्टिक की गैलेनों में रखा 15 कुंतल लहन बरामद किया । बरामद लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया । बरामद शराब से संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत थाना बकेवर में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह व आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर ने संयुक्त रूप से बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कंजराडेरा मजरे बेता में दबिश देकर 1010 लीटर अवैध शराब व 15 कुंटल लहन बरामद किया गया । बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया ।
इस संबंध में बकेवर थाना में आबकारी अधिनियम के तहत 10 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया बरामदगी करने वाली पुलिस टीम ने उप निरीक्षक नंदकिशोर पाल चौकी प्रभारी मुसाफा आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर क्षेत्र-3 बिंदकी,उपनिरीक्षक प्रकाश दोहरे, उपनिरीक्षक उमेश चंद्र, उप निरीक्षक प्रतीक कुमार,हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र,हेड कांस्टेबल विशंभर नाथ,हेड कांस्टेबल जगदंबा पांडेय,कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह,कांस्टेबल रवीश कुमार,कांस्टेबल राजेश कुमार,कांस्टेबल दिनेश कुमार,कांस्टेबल अंशुल चौधरी,कांस्टेबल रावत सिंह, कांस्टेबल अंशुल कुमार,कांस्टेबल विवेक यादव,कांस्टेबल अजय तिवारी,कांस्टेबल अरमान सिंह,कांस्टेबल राहुल कुमार,कांस्टेबल धर्मवीर,महिला कांस्टेबल हेमा देवी,महिला कांस्टेबल पार्वती, महिला कांस्टेबल बंदना प्रजापति,महिला कांस्टेबल दीक्षा,महिला कांस्टेबल ललिता,आबकारी प्रधान कांस्टेबल संजय क्षेत्र-3 बिंदकी,आबकारी कांस्टेबल लक्ष्मीकांत व आबकारी कांस्टेबल आजादार हुसैन शामिल रहे ।
