फतेहपुर । विदेश भेजने के नाम पर कई युवकों के साथ ठगी धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया ।
जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह हमराही सिपाहियों के साथ दरबेशाबाद और कोरईया गांव के बीच रास्ते से विदेश भेजे जाने के नाम पर धोखाधड़ी ठगी करने वाले आरोपी अशोक गौतम पुत्र कल्लू उर्फ बृजलाल गौतम को पकड़ लिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और न्यायालय भेज दिया ।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक गौतम ने विदेश भेजे जाने के लिए पासपोर्ट वीजा और टिकट बनवाने हेतु 5 युवकों से लगभग ₹3 लाख ले रखे थे । जब सभी युवक पासपोर्ट वीजा और टिकट लेकर विदेश जाने के लिए हुए तो उन्हें पता चला कि यह सभी कागजात नकली है और उन्हें वापस भेज दिया गया । जिसके इस मामले में फरीद खान निवासी जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर ने आरोपी अशोक गौतम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी ।जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और वांछित आरोपी अशोक गौतम को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने वाले भेज दिया गया ।
