फतेहपुर । बिन्दकी अधिवक्ता संघ हाल में अधिवक्ता संघ की ओर से ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश श्री अतुल पाल को एक भव्य समारोह आयोजित कर विदाई दी गई ।
विदाई समारोह में सभी अधिवक्ता बंधुओं ने न्यायाधीस श्री पाल का माला पहना कर भव्य स्वागत किया ।
इस मौके पर बिंदकी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान व महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न राधा कृष्ण भेंट किया ।
अधिवक्ता संघ द्वारा विदाई समारोह में किए गए स्वागत से अभिभूत न्यायाधीश श्री अतुल पाल ने अधिवक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अधिवक्ता बन्धु किसी बात को लेकर अपनी प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं क्योंकि उनके ईगो से वादकारियों का नुक्सान होता है इसी तरह न्यायाधीश को भी छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा से नहीं जोड़ना चाहिए ।क्योंकि उससे भी वादकारियों का ही नुकसान होता है । इससे सभी को बचना चाहिए ।
इसी अवसर पर ज्ञानेंद्र सिंह गौतम ने भी अंगवस्त्र व फ्रेम मूर्ति श्री पाल को भेंट किया । लगभग 30 अधिवक्ताओं ने भी माला पहनाकर श्री पाल का स्वागत कर विदाई दी ।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, महामंत्री रामनारायण अग्निहोत्री,पूर्व अध्यक्ष विप्र नारायण तिवारी,ज्ञानेंद्र सिंह गौतम,जयनारायण सिंह,सुरेश तिवारी,लक्ष्मी शंकर यादव,पूर्व मंत्री सूर्य पाल यादव,अश्वनी मिश्रा,उपाद्यक्ष कृष्ण गोपाल वर्मा,लोकेन्द्र पाल सिंह,अधिवक्ता अरुण द्विवेदी, आनन्द शंकर वर्मा,सुनील तिवारी,रफीक अहमद अंसारी, बीर बल यादव,अशोक मिश्रा,गिरजा शंकर वर्मा व पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे । विदाई समारोह का संचालन एडवोकेट लक्ष्मी सिंह गौतम ने किया ।
