फतेहपुर । ओमघाट में जनपद की नोडल अधिकारी/सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास,एमडी पिकप,श्रीमती सुजाता शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश यजमान के रूप में पूरी विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती व दीप दान किया ।

गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे भक्तगणों स्वच्छता का संकल्प लिया ।
श्रीमती नोडल अधिकारी श्रीमती सुजाता शर्मा आईएएस ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है । गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा आए हुए सभी गंगा भक्तों को प्रसाद वितरित किया ।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी एनपी मौर्या,नायब तहसीलदार विकास पांडेय,गायत्री परिवार के डॉ० आर पी दीक्षित,गिरधारी लाल गुप्ता,मनोज सोनी,आशीष अग्रहरि,राकेश कुमार,राज दीप यादव ,राम प्रकाश सिंह, ज्ञान चंद गुप्ता आदि रहे ।
