फतेहपुर । शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास ,एमडी पिकप श्रीमती सुजाता शर्मा ने जनपद भ्रमण के दौरान जागृति महिला प्रेरणा लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण इकाई गौसपुर का निरीक्षण किया ।

उन्होंने पुष्टाहार के निर्माण के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जानकारी किया और के संचालन की भी जानकारी किया ।
उन्होंने मौके पर आटा बेसन हलवा प्रीमिक्स का पैंकिग किया जा रही थी । के बारे में जाना और तैयार किये जाने में वाले पुष्टाहार में पड़ने वाली खाद्य पदार्थ के मात्रा की जानकारी किया ।
समूह की महिलाओं ने बताया कि 20 कर्मचारी कार्य करके आत्मनिर्भर होकर अपनी जीविका चला रही है । इस मौके पर पुष्टाहार निर्माण इकाई परिसर में अमरूद का पौध रोपित किया ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी श्रीमती मंजू वर्मा, प्राभागीय वनाधिकार श्री रामानुज त्रिपाठी,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री ओ0पी0 यादव,जिला कृषि अधिकारी श्री ब्रजेश सिंह,सहायक श्रमायुक्त,तहसीलदार बिन्दकी श्री शशि भूषण मिश्र सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे ।
