कानपुर 07 July । जिलाधिकारी श्री विशाख जी एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार ने आज साकेत नगर स्थित पराग डेयरी के प्लांट का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्लांट के समस्त प्रोडक्शन सेक्शन का निरीक्षण किया ।
उन्होंने जीएम पराग को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त प्रोडक्शन अनुभाग का वाटर ट्रायल कार्यदाई संस्था आईडीएमसी से कराना सुनिश्चित किया जाए एवं तत्पश्चात अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए ट्रायल शुभारंभ किया जा सके ।
निरीक्षण के दौरान जीएम पराग व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
