कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी टी रोड में आज रोजगार मेला आयोजित किया गया । जिसमें 61 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया । मेले में 6 कम्पनियों के प्रतिनिधियों नें अपने मुताबिक अभ्यर्थियों का चयन किया ।
सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक ए के द्विवेदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तकरीबन 250 से अधिक अभ्यर्थियों ने मेले में भाग लिया । जिनमे से 61 लोगों का चयन किया गया ।

Very nice, thanks jee 🙏 good evening sir 🙏