फतेहपुर । स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के अर्न्तगत जनपद स्तर पर ओवरऑल स्कूल एवं उपश्रेणी में कुल 18 चयनित विद्यालयों को सहयोग/योगदान देने वाले 05 शिक्षकों में कंपोजिट विद्यालय सरकी(हसवां) श्री कौशल किशोर,कंपोजिट विद्यालय बिलन्दपुर(तेलियानी) श्री माता दीन गुप्ता,कॉम्पोजिट विद्यालय रूसिया डीघरूवा (अमौली) श्री कमल किशोर, कॉम्पोजिट विद्यालय दौलतियापुर बनियानी(खजुहा) श्री राजेश कुमार सिंह एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहट्टा चितीसापुर(भिटौरा) श्री भईयालाल मौर्य एवं 05 ग्राम प्रधानों यथा कॉम्पोजिट विद्यालय जहांगीर नगर (धाता) श्रीमती मोमना बानो,कॉम्पोजिट विद्यालय सलेमाबाद (तेलियानी) नीतू सिंह,प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज निजामुद्दीन पुर (हथगाम) श्री रामू सिंह यादव,प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (भिटौरा) श्रीमती सुनीता देवी एवं प्राथमिक विद्यालय जोगापुर (देवमयी) श्री अनुज कुमार तथा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के अर्न्तगत उत्कृष्ट विकास खण्ड के 01 खण्ड शिक्षा अधिकारी (अमौली) तथा आपरेशन कायाकल्प के अर्न्तगत योगदान देने वाले अध्यापकों,प्रधानाध्यापकों के अलावा ओवरऑल स्कूल एवं उपश्रेणी में कुल 11 शिक्षकों को जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे एवं मुख्य विकास अधिकारी से सत्य प्रकाश ने कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में स्वच्छ विद्यालय का प्रमाण पत्र,अंग वस्त्र एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित/पुरस्कृत किया ।
नोडल अधिकारी/सचिव,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास,एमडी पिकप ने वृक्षारोपण की तैयारी की विभागवार समीक्षा की। 49.54 लाख का लक्ष्य के सापेक्ष वन विभाग को 04.52 लाख,अन्य विभागों 38.02 लाख का लक्ष्य आवंटित है। तीन चरणों(05,06,07 जुलाई व 15 अगस्त 2022) मे शत प्रतिशत वृक्षारोपण किया जाएगा। pic.twitter.com/zrZOdObuij
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) July 4, 2022
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगो को पुरस्कृत किया गया है । जिम्मेदारी के साथ बच्चों को बेहरत शिक्षा दे जिससे अन्य विद्यालयों के अध्यापकों को भी सीख मिले । उन्होंने प्रार्थना का पंचांग में सहयोग किया गया कि भूरी भूरी प्रसंसा की और कहा कि प्रार्थना का पंचाग का तीसरा चरण जल्द शुरू होने जा रहा है ।


इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
