बिन्दकी/फतेहपुर । अधिवक्ता संघ बिन्दकी के पदाधिकारियों ने आज नवागंतुक ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश श्री आर.एस. निर्मल से औपचारिक मुलाकात किया ।
मालूम हो कि ग्राम न्यायालय बिंदकी के न्यायाधीश श्री अतुल पाल का गत दिनों स्थानांतरण हो गया था ।
श्री पाल के स्थान पर नए ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश श्री आर. एस. निर्मल की नियुक्ति की गई है ।
ग्राम न्यायालय के नवांगतुक न्यायाधीश से मुलाकात के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान,महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री,उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वर्मा,नरेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र अग्निहोत्री व उपेंद्र सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे ।
