फतेहपुर । जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी विभाग द्वारा आज वि०ख० हथगाम में दिव्यांगजन शिविर/कैम्प आयोजित किया गया । जिसमें 92 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस शिविर में 05 दिव्यांगजन का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए । तत्क्रम में यह भी अवगत कराना है कि विभाग द्वारा 09 जुलाई को विकास खण्ड मलवां में शिविर/कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है ।
इस शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा वांछित अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है । जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके ।
