High Cholesterol Levels : शरीर में बढ़ते कॉलेस्ट्रोल के कारण दिल की बीमारीयों का खतरा बढ़ जाता है । ऐसे में समय रहते कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को कम करना जरूरी है ।
Cholesterol Home Remedies : इन बीजों से कम होगा कॉलेस्ट्रोल ।
खास बातें –
– इस तरह कम होगा गंदा कॉलेस्ट्रोल ।
– इन बीजों का सेहत पर होता है अच्छा असर ।
– डाइट में इन्हें आसानी से किया जा सकता है शामिल ।
High Cholesterol : दिल की बीमारी का सबसे बड़ा कारण हाई कॉलेस्ट्रोल होता है । कॉलेस्ट्रोल के हाई लेवल्स और LDL चिंता का विषय है जिसे वक्त रहते कम करना जरूरी हो जाता है । ऐसे में खानपान (Diet) में कई तरह के बदलाव किए जाते हैं । उन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाया जाता है । जिनके सेवन से शरीर में जमा होने वाले गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) से छुटकारा मिल सके । कॉलेस्ट्रोल के हाई लेवल्स (High Cholesterol Levels) को कम करने में धनिया के बीज बढ़िया असर दिखाते हैं ।
आइए, जानें इनके सेवन का सही तरीका और सेहत पर असर ।
हाई कॉलेस्ट्रोल के लिए धनिया । Coriander For High Cholesterol
भारतीय रसोई में धनिया (Coriander) को एक ऐसा मसाला माना जाता है । जिसके बिना स्वादिष्ट खाना बनाना मुश्किल लगता है इस सूखी धनिया के बीज (Coriander Seeds) सेहत पर कमाल के साबित होते हैं । कई स्टडीज में भी कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए इस मसाले या कहें बीजों को असरदार माना गया हैं । आयुर्वेद में भी धनिया के बीजों को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है ।
धनिया के पत्तों में फोलिक एसिड,विटामिन ए,विटामिन सी और बीटा-केरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं । आप धनिया के बीजों को कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए धनिया के बीजों को चटनी,सलाद या सब्जी में डालकर खा सकते हैं ।
मेथी के बीज –
कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए मेथी के बीजों का सेवन भी किया जा सकता है । इन बीजों में विटामिन ई, एंटी डायबेटिक गुण, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं ।
आंवला
आंवला को भी कॉलेस्ट्रोल कम करने वाली डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है । आयुर्वेद में आंवला को कई बीमारीयों के लिए औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है ।
वहीं, विटामिन सी और अमीनो एसिड्स से भरपूर आंवला गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है ।
