फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वोच्च न्यायालय,नई दिल्ली, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निदेशानुसार एवं श्री संतोष राय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षण में 13 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा ।
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 में पारिवारिक वाद, सिविल प्रकृति के वाद,अपराधिक शमनीय वाद,राजस्व वाद, 138 एन0आई0 एक्ट वाद,बैंक वसूली वाद,मोटर दुर्धटना, विद्युत,जलकर एवं दूर संचार वाद सहित ऐसे विवाद जो न्यायालय के समक्ष नही आये है । उन्हे भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराये । जनपद के सभी जन सामान्य एवं वादकारीगण से अनुरोध है कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने वाद को निस्तारित कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये ।
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 के सफल आयोजन हेतु पराविधिक स्वयं सेवको (पी0एल0वी0) की बैठक आहूत की गयी ।
फतेहपुर जनपद के समस्त तहसीलो, मुख्यालय स्तर से आये हुये पराविधिक स्वयं सेवको को सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा निर्देशित किया गया कि बैनर,पम्पलेट्स व अन्य माध्यम से आम जन मानस को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी जाए एवं उन्हे अपने मुकदमे का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराये जाने हेतु प्रेरित किया जाए ।
