फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार व प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के आत्म निर्भर भारत व हर हाथ को काम संकल्प को साकार करते हुए जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं कुशल श्रमिकों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा आज कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । रोजगार मेला में लगभग 400 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिसमें प्रदेश स्तर की लिंकमैन पावर सोल्यू०,मोहाली पंजाब व जे०एम०डी0 मैन पावर सोलयू०,मोहाली पंजाब द्वारा 13,ए०वी०एम० मैनेजमेन्ट सर्विसेज प्रा०लि०,गुरुग्राम द्वारा 12 पुखराज हेल्थकेयर कानपुर द्वारा 10 एवं मिरेकी वेस प्रा.लि. ,मुम्बई द्वारा 12 इस प्रकार कुल 47 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 15000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में श्री शशॉक पान्डेय,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ । रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर अभ्यर्थियों का पंजीयन होना अनिवार्य है । अतः सभी अभ्यर्थी अपना पंजीयन सेवायोजन पोर्टल पर अवश्य करायें ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राधाकृष्ण तिवारी हसमत अली श्री आशुतोष वर्मा,श्री आशीष दीक्षित श्री चन्द्र किशोर, मो. जमीर श्रीमती रामा देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
