कानपुर । सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क बूस्टर डोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

मुख्य अतिथि के रूप में आए विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र अवस्थी ने फीता काटकर निःशुल्क बूस्टर डोज का शुभारंभ किया ।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के दिशा-निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को निःशुल्क बूस्टर डोज का शुभारंभ किया गया है ।
डॉ० अभय सिंह गंगवार ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों को बूस्टर डोज लगाई जाएंगी । उन्हें बताया कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाए हुए 39 सप्ताह पूरे हो चुके हों । बुजुर्गों व गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को भी बूस्टर डोज लगाने की तैयारियां की गई हैं ।
डॉ० रमेश वर्मा अधीक्षक सीएचसी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने से कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ कई गुणा अधिक प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ जाएगी । बढ़ी हुई इम्यूनिटी कोरोना के खिलाफ रक्षा कवच का काम करेगी । जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण की जटिलताएं नहीं होंगी ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
विनय मिश्रा भाजपा जिला मंत्री,रानू शुक्ला भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,डॉ० रमेश वर्मा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,डॉ० अभय सिंह गंगवार,राज साहू,पवन कुमार तिवारी चौकी इंचार्ज सरसौल,पवन कुमार उपनिरीक्षक,नवीन कुमार, रोहित कुमार, हरि ओम शंकर,नवीन कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।
