कानपुर । सरसौल विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरवामीर में लगभग तीन दशक से ज्यादा का समय बीत गया था । लेकिन गांव का मुख्य मार्ग किसी दलदल से कम नहीं था जिसकी वजह से स्कूली बच्चों तथा हजारों लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था बारिश के समय तो पूरी तरह से मार्ग बंद हो जाता था जिससे काफी दूर का चक्कर लगाकर हाईवे से लोग निकलते थे ।
ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद ब्लाक प्रमुख कोटे से ₹954000 की कीमत से आरसीसी सड़क का निर्माण होना है । जिसका शिलान्यास ग्राम प्रधान जितेन्द्र सिंह गौतम तथा अतुल सिंह तोमर द्वारा किया गया ।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग को पहले भी कई बार बनवाने के लिए ज्ञापन दिए गए लेकिन हर बार तालाब का हवाला देते हुए सड़क बनाने में कोई ना कोई रुकावट आ जाती थी जबकि पूरे गांव के लोगों को जब चौराहे की तरफ आना हो तब इसी सड़क का इस्तेमाल किया जाता है ।
जैसे कि पुलिस चौकी,अस्पताल,सरकारी विद्यालय आदि सभी इसी मार्ग पर पडते हैं ।
ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गौतम द्वारा पूजन कर कार्य को शुरू कराया गया इस दौरान धर्मराज विश्वकर्मा,गोरे सिंह चौहान, दिनेश सिंह चौहान,कच्छी सिंह,छोटेलाल धानुक,सिरोमन सिंह,संदीप तिवारी,धर्मपाल आदि लोग गांव के उपस्थित रहे ।
