फतेहपुर । भूजल सप्ताह का जनपद फतेहपुर के तीनों तहसीलो के उपजिलाधकारियो द्वारा जिसमे तहसील सदर में ए0एस0 इण्टर कालेज फतेहपुर,खागा शुकदेव इंटर कॉलेज,बिन्दकी दयानन्द इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया ।


रैली में नागरिको को भूगर्भ जल संवर्धन के प्रति जागरूक करने के लिए जल बचाव संम्बंधी स्लोगन के नारे लगाए जा रहे थे । जन जन तक जल पहुचना है जल संरक्षण अपनाना है, आईये हम संकल्प लेते है कि छोटे छोटे प्रयास कर भूमिगत जल स्तर को बढ़ाएंगे । भूजल सप्ताह जनपद के तहसील,ब्लॉक स्तर पर ज्यादा से ज्यादा नागरिको को भूगर्भ जप संवर्धन,जल संरक्षण,कैच द रेन,जल स्वच्छता,जल बचाओ,जल बर्बाद न करे नागरिको को रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा था ।
इस अवसर पर सदर तहसील में अवर अभियंता लघु सिंचाई अभय कुमार गुप्ता,धर्मेन्द्र कुमार,प्रधानाध्यापक ए0एस0 इण्टर कालेज श्री चंद्रहास सिंह,लघु सिंचाई बसंत बाबू गुप्ता,खागा तहसील में जूनियर इंजीनियर ज्ञान चन्द्र,शिवबहादुर सिंह,ओम प्रकाश,तहसील बिन्दकी जूनियर इंजीनियर नीरज कुमार,पंकज कुमार सहित छात्र,एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे ।
