फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक श्रीमती रोमा गुप्ता ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं श्री संतोष राय माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में 13 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा ।
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 के सफल आयोजन हेतु जिला सूचनाधिकारी फतेहपुर एवं जिले के सभी मीडिया कर्मी एवं प्रिन्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया की बैठक सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर द्वारा आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में जिला सूचनाधिकारी एवं टी.वी. चैनल कर्मी आदि उपस्थित रहे । आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 के सफल आयोजन हेतु लोक अदालत से सम्बन्धित जानकारी आम जन मानस तक पहुँचाये जाने के लिये प्रतिदिन सभी राष्ट्रीय समाचार पत्रो में प्रकाशन के साथ ही इलेक्ट्रानिक मीडिया, टी.वी. चैनल के माध्यम से तथा आनलाईन माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जाये जिससे आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी पहुंच सके ।
राष्ट्रीय लोक अदालत 3 अगस्त 2022 में पारिवारिक वाद,सिविल प्रकृति के वाद,अपराधिक शमनीय वाद,138 एन0आई0 एक्ट वाद,न्यायालयो में लम्बित पुराने वाद, ई-चालान, मोटर दुर्धटना वाद, उत्तराधिकार सम्बन्धी वाद तथा अन्य वादो को सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा ।
प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले, जलकर, विद्युत कर, आय, जाति, निवास, राजस्व वाद, बैंक वसूली वाद, दूर संचार वाद, श्रम वाद सहित वाद जो न्यायालय के समक्ष नही आये है उन्हे भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराये । जनपद के सभी जन सामान्य एवं वादकारीगण से अनुरोध है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 में उपस्थित होकर अपने वाद को निस्तारित कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये ।
