कानपुर । नरवल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । तहसीलदार संजय सिंह ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनकर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण का आदेश दिया ।
वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने पानी,बिजली आदि समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया । जिस पर उन्होंने कहाकि बम्बा,में पानी नही आ रहा है । जिससे किसान परेशान है ।तहसीलदार संजय ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा ।
वही ग्राम प्रधान बांबी भीतरी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बांबी गांव के रोजगार सेवक लाल सिंह पुत्र केशन लाल कुशवाहा स्कूल ने जो कि सार्वजनिक शौचालय की जमीन है । उस पर लाल सिंह ने अवैध निर्माण कर लिया है । जिस पर लेखपाल व तहसीलदार ने मौका मुआयना किया और उक्त निर्माण को अवैध बताया लेकिन क्षेत्रीय नेता के संरक्षण से कोई कार्रवाई नही हुई ।
इस मौके पर संजय सिंह तहसीलदार नरवल,प्रवीना शुक्ला बीडीओ,समाज कल्याण अधिकारी,जल विभाग,बिजली विभाग ,कानूनगो,लेखपाल उपस्थित रहे ।
