कानपुर । भारतीय सूचना मंत्रालय के उपक्रम CSC e -governance services india limited के स्थापना दिवस पे आज कानपुर नगर जिले के 800 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर में “CSC दिवस” धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पे ज़िले में CSC के द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र के ऑफिस जौनपुर में केक काट कर एवं CSC के विभिन्न सेवाओ में उत्कृट कार्य करने वाले VLE को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पे ज़िले के “CSC बाल विद्यालय” बच्चो को को पुस्तक एवं पेंसिल का वितरण किया गया । इस अवसर पे कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक श्री मनीष कुमार रजक ने बताया कि आज CSC दिवस के अवसर पे जिले के लगभग 800 से ज्यादा सेंटर पे मनाया गया और इस अवसर पे ग्रामीण को PMFBY,किसान KCC,प्रधानमंत्री सम्मान निधि और CSC पे उपलब्ध 200+ से ज्यादा सेवाओ के बारे में जागरूक किया गया । कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक मनीष कुमार रजक,आकाश सोनी एवं जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इंडिया विजन को ग्रामीण स्तर पे आज सच्चे रूप में CSC ही साकार कर रही है आज समय मे चाहे कोई फार्म भरना हो, पैसे निकालना हो या पेंशन के लिए KYC सब काम आज उनके गांव में ही हो जाता है और छोटे छोटे काम के लिए सरकारी विभाग के चक्कर नही लगाना पड़ता बल्कि बड़ी सुगमता के साथ आज सभी काम उनके गांव में ही हो जाता है । आगामी समय मे भी बहुत सी सरकारी योजना कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से उपलब्ध होंगीं ।
आज की CSC दिवस के अवसर पे जौनपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले VLE को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें राम शंकर तिवारी,समर सिंह एवं अन्य VLE बंधु रहे ।
