फतेहपुर । मलवां विकास खंड के जलाला गांव में बंदरो का आतंक जारी है । लोगो को अपने काम से निकलना मुश्किल हो रहा है । बंदर अब घातक साबित हो रहे है । जलाला गांव के दर्जनों लोग बंदरो के आतंक से घायल हो चुके है ।
शनिवार को गांव के राजेश कुमार को कटखने बंदर ने काट लिया । बंदर के कटखने होने से ग्रामीण परेशान है । सुबह और शाम को बंदरो का घरों में,छतों में आना शुरू हो जाता है । इसी तरह गांव के राजेश सिंह,अनूप सिंह,नीरज,कल्लू भी घायल हो चुके है ।
जलाला निवासी युवा विकास समिति प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया कि निजी कामों से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है । बंदर हमला बोल देते है । भागने के चक्कर में भी ग्रामीण घायल हो चुके है । बंदरो का आतंक इस कदर है की इनको कोई देख ले तो उसे दौड़ा लेते है । बंदरो की समस्या की शिकायत वन विभाग से कर चुके है पर कोई निवारण नही हुआ ।
