कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँव कमालपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई ।
मिली जानकारी के अनुसार सुंहैला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कमालपुर गांव के रहने वाले रामआसरे का बेटा मुकेश उर्फ लट्टू 30 वर्षीय ने कमरे में दुपट्टे से कुंडे के सहारे आत्महत्या कर ली । घटना की जानकारी परिजनों ने महाराजपुर पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया वहीं घटना की जांच में जुट गई ।
वहीं मनोज कुमार चौकी इंचार्ज सुंहैला ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की देर रात कमालपुर गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली । मृतक युवक के 3 बच्चे है । युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । वहीं परिजनों ने बताया कि कल रात पति-पत्नी का विवाद हुआ था जिसको लेकर मुकेश परेशान था । हालांकि पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।
