– लापरवाही पर पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि,ग्राम प्रधान,खण्ड विकास अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी को नोटिस जारी, मांगा गया स्पष्टीकरण ।
फतेहपुर । आज बनारसी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा करायी गयी ।
मौके पर चारा,पानी और उपचार में लापरवाही पायी गयी । इस क्रम में ग्राम पंचायत सचिव राजकुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान किया गया । ग्राम प्रधान प्रीति तिवारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया । कार्यप्रणाली में सुधार ना पाए जाने पर भविष्य में विधिक कारवाही अमल में लायी जाएगी । संबंधित खंड विकास अधिकारी तथा पशु चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण जारी कर जवाबतलब किया गया है ।
