– लोकनृत्य,लोकगीत,एकांकी,क्लासिकल लोकल,कर्नाटक वोकल,सितार,बांसुरी,तबला,मृदंग,हारमोनियम लाइट,गिटार, भरतनाट्यम,कुचिपुड़ी,मणिपुरी,ओडिसीनृत्य एक्सटेम्पोर, एलोकियूशन व मार्शल आर्ट की होंगी प्रतियोगिताएं ।
फतेहपुर । आगामी 23 जुलाई 2022 को चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांश नगर फतेहपुर में “युवा उत्सव” के आयोजन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में विकास भवन में समिति के सदस्यों के साथ संपन्न हुई ।

जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बैठक में बताया कि युवा उत्सव का आयोजन 23 जुलाई 2022 को चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांश नगर फतेहपुर में आयोजन किया जाएगा । जिसमे लोकनृत्य,लोकगीत,एकांकी,क्लासिकल वोकल ,कर्नाटक वोकल,सितार,बांसुरी,तबला,मृदंगम,हारमोनियम लाइट तथा गिटार वादन,भरतनाट्यम कत्थक,कुचिपुड़ी,मणिपुरी तथा ओडीसीनृत्य एक्सटेम्पोर,एलोकियूशन तथा मार्शल आर्ट आदि विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा । इनमें 15 से 29 वर्ष आयु के कलाकार भाग ले सकेंगे । चयनित प्रतिभागियों को मंडल/राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु शासकीय व्यय पर भेज जाएगा और http://prd.data-center.co.in/#Home वेबसाइट पर जनपद के इच्छुक प्रतिभागी,कलाकार कार्यक्रम हेतु वेबसाइट पर स्वयं जाकर अपना पंजीकरण कर सकते है अथवा विकास खंडों में तैनात क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशीय विकास दल अधिकारियों से संपर्क कर या सीधे ही विकास भकवम कक्ष संख्या-12 व 13 जिला युवा कल्याण अधिकारी फतेहपुर कार्यालय में अपना नाम,पता,उम्र एवं विधा का स्पष्ट रूप से उल्लेख कराये हुए कार्यक्रम हेतु अपना आवेदन करवा सकते है ।
इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अभिताम कुमार, जिला सूचना अधिकारी आर0एस वर्मा,अधिकारी जिला युवा नेहरू केन्द्र सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।
